राजनीतीराज्य समाचार

अब गौ मूत्र भी खरीदेगी सरकार, ग्रामीणों की आय बढ़ाने सीएम भूपेश बघेल ने लिया निर्णय

Spread the love

छत्तीसगढ़ सरकार अब गौ मूत्र भी खरीदेगी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है. सीएम बघेल ने कहा – परिष्कृत कर दवाइयां बनाएंगे। इस फैसले से महिलाओ और ग्रामीणों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। 10वी 12 वी के टॉप करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकाप्टर राइड कराने का फैसला भी सीएम भूपेश बघेल ने लिया है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 10 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की।इस राशि में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2.34 करोड़ रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों को 5.04 करोड़ और महिला समूहों को 3.32 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वायदे के मुताबिक गोधन न्याय योजना की राशि का हर पखवाड़े नियमित रूप से भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के चलते 11 मई तक सरगुजा संभाग के दौरे पर रहेंगे। गोधन न्याय योजना की राशि जारी करने में विलंब न हो इसके चलते मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर जिले के राजपुर से इस योजना के हितग्राहियों को 43वीं किश्त के रूप में 10.70 करोड़ रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button