राज्य समाचार

नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, नशीली सिरप-टेबलेट बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

 

जांजगीर-चांपा । जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चांपा रेलवे स्टेशन के पास नशीली सिरप और टैबलेट बेच रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक नाबालिग को भी पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से कोडीन युक्त 150 नग नशीली सिरप और 13,800 नग नशीली टैबलेट बरामद की गई हैं। जब्त नशीली दवाओं की कुल कीमत करीब 64,950 रुपये बताई गई है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत साइबर थाना और थाना चांपा पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 1 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चांपा रेलवे स्टेशन के पास आम रोड पर नशीली सिरप और टैबलेट बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना चांपा पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और श्याम होटल के पास दबिश दी। पुलिस टीम ने संदिग्धों को पकड़कर उनके बैग की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बैग से कोडीन युक्त 150 नग नशीली सिरप और 13,800 नग नशीली टैबलेट बरामद हुईं। पुलिस ने नशीली दवाओं को जब्त कर आरोपियों को हिरासत में लिया। मामले में युवराज दास महंत निवासी यादव मोहल्ला चांपा और अमित गोपाल उर्फ रेशू निवासी कोरवापारा चांपा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना चांपा में अपराध क्रमांक 457/26 दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 21(C) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले में नशीली दवाओं की सप्लाई और कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, सुनील सिंह तथा आरक्षक माखन साहू, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शहबाज खान, गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, नितीश विश्वकर्मा, श्याम राठौर सहित पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

जांजगीर-चांपा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button