राज्य समाचार

ब्राह्मण समाज सदैव ही सम्मानित और समाज को आगे बढ़ाने वैचारिक रूप से अग्रणी रहे हैं – महापौर संजू देवी राजपूत

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

परशुराम सेना ब्राह्मण समाज की ओर से शुक्रवार को इस बार नगर निगम चुनाव में निर्वाचित होकर आई महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और पार्षद नरेंद्र देवांगन को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम उद्बोधन में नवनिर्वाचित महापौर ने कही, नगरीय निकाय के प्रतिनिधि समाज और नगर का विकास करते हुए आगे बढ़ेंगे।

 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि निर्विरोध निर्वाचित पार्षद नरेंद्र देवांगन और अध्यक्षता वार्ड पार्षद राकेश वर्मा ने किया । नरेंद्र देवांगन ने कहा हम सबको मिलकर नगर निगम और नगर के विकास में अपना योगदान देना है।

 

कार्यक्रम में महापौर का सम्मान वाचन बालको इकाई की ओर से राम किशोर शर्मा ने किया तथा ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा शाल और श्री फल के साथ प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।

 

नरेंद्र देवांगन का सम्मान वाचन नरेंद्र दुबे तथा शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह विप्र सदस्यों द्वारा किया गया। 

 

वार्ड पार्षद राकेश वर्मा का सम्मान युवा इकाई द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन परशुराम सेना के सचिव रविंद्र दुबे और आभार प्रदर्शन अध्यक्ष डॉ एन के त्रिपाठी ने किया। समारोह में सी एस ई बी इकाई के संरक्षक प्रदीप पाठक, मन्नू शर्मा, एस ई सी एल इकाई के अध्यक्ष राजेश पांडे, बाल्को इकाई से राजीव शर्मा, अमित शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज के सचिव संजय तिवारी, मुकेश शर्मा, विजय दुबे, राजेश दुबे, के डी दीवान,अजय पांडे, प्रभात शर्मा,माधुरी दुबे, ममता दुबे, भावना दुबे,मोक्ष दुबे, संदीप पांडे, योगेन्द्र मिश्रा, आकाश दुबे, अविनाश दुबे सहित सैकड़ों विप्र बंधु उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button