राज्य समाचार

सिलतरा फैक्ट्री में क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सिलतरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हिंदुस्तान कॉइल लिमिटेड फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। यहां क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। क्रेन गिरने से ऑपरेटर जितेंद्र श्रीवास और सोनू राय नामक दोनों ऑपरेटर के शव हजारों टन लोहे में दब गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड नामक फैक्ट्री की है। बताया जा रहा है कि रात को हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम और पुलिस प्रशासन ने मलबा हटाने में जुटे।

इधर घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें प्रबंधन द्वारा दोनों की मौत की सूचना नहीं दी गई, बल्कि साथी कर्मचारियों ने हादसे की सूचना दी। रात 2:00 बजे तक परिजनों को मृतकों को देखने नहीं दिया गया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

देर रात तक मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम फैक्ट्री कर्मचारियों के साथ मलवा हटाने में जुटी थी। Csp अमन झा ने बताया कि हादसा किस कारण से हुआ या जांच का विषय है। दो लोगों की मौत हुई है। इधर पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button