करियर

पुल से टकराकर नदी में गिरी बोलेरो, 8 लोग हुए घायल, एक की मौत

सवारियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर नदी में गिर गई. दुर्घटना में गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, वहीं आठ सवार घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर को झपकी आने की वजह से गाड़ी से नियंत्रण खो दिया था.

जिले के लोदाम चौकी अंतर्गत ग्राम रूपसेरा के पास पुल में टकराने से गाड़ी कोक नदी में जा गिरी. बोलेरो में सवार यात्री जशपुर के राजपुर गांव में आयोजित शादी में शरीक होकर वापस अपने गांव ग्राम झारखंड लौट रहे थे. इसी दौरान बोलेरो अनियंत्रित होने के बाद पुल से टकराकर नीचे नदी में जा गिरी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर को झपकी आने की वजह से दुर्घटना हुई है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोदाम पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

लोदाम चौकी प्रभारी ईश्वर वारले ने बताया कि बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से टकराते हुए नीचे जा गिरी. दुर्घटना में एक की मौत मौके पर हो गई है, वहीं 8 सवार गम्भीर रूप से घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है. रेस्क्यू करने वालों में पुलिस टीम में लोदाम चौकी प्रभारी ईश्वर वारले के साथ प्रधान आरक्षक पाटले, आरक्षक विनीत के साथ ग्रामीण शामिल रहे.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button