राज्य समाचार

लिवर फाइब्रोस्कैन जांच शिविर 07 को

Spread the love

रायगढ़ । नगर की अग्रणी अग्रसंस्था अग्रवाल मित्र सभा, रायगढ़ द्वारा रथ यात्रा के पावन पर्व अवसर पर आगामी 07 जुलाई, रविवार को स्थानीय स्टेशन चौक स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में लिवर फाइब्रोस्कैन जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

उक्त जानकारी देते हुए अग्रवाल मित्र सभा के अध्यक्ष एडव्होकेट बाबूलाल अग्रवाल  एवं सचिव लायन शैलेष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि उक्त शिविर सर्व समाज के लिये पूर्णत: नि:शुल्क है जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित डाक्टर प्रतीक छाबड़ा,श्रीराम केयर हॉस्पिटल, बिलासपुर अपनी टेक्निशियन टीम के साथ आंगतुकों की अत्याधुनिक तरीके की मशीन से लिवर की जांच कर मात्र तीन मिनट में ही कर उसकी रिपोर्ट देकर उचित चिकित्सा परामर्श भी देंगे।

उक्त शिविर के संचालक के रूप में संस्था के सक्रिय सदस्य विमल अग्रवाल “रक्तवीर” की नियुक्ति की गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं समाजसेवी राजेन्द्र अग्रवाल (राजू) बिलासपुर होंगे। कार्यक्रम संचालक विमल अग्रवाल रक्तवीर ने शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में प्रात: 11 से अपरान्ह 4.00 बजे के बीच अग्रिम पंजीयनकर्ताओं को पहले आयो, पहले पाओ की तर्ज पर अधिकतम 100 लोगों की जांच की जावेगी।

उल्लेखनीय है कि लिवर फाइब्रोस्कैन जांच 4500/- में होती है जिसे रायगढ़ के प्रथम शिविर में सर्व समाज के लिये नि:शुल्क किया जावेगा। फाइब्रोस्कैन एक अल्ट्रासाउण्ड टेस्ट के समान है जो लिवर संक्रमण का निदान करने के लिए लिवर की कठोरता को मापता है।

फैटी लिवर एक मेडिकल कंडीशन है जिसमें फैट या चर्बी जमा हो जाती है। लिवर में फैट जमा होने की संभावना ज्यादा होती है जिनमें मोटापा, डायबिटीज या ब्लड में कोलेस्ट्राल की मात्रा ज्यादा होती है। समय पर जानकारी न होने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। लिवर में द्वितीय स्टेज तक साधारणत: कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। अग्रवाल मित्र सभा के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने अंचलवासियों से उक्त शिविर हेतु अग्रिम पंजीयन अग्रवाल मित्र सभा के पूर्व सचिव राजेन्द्र अग्रवाल के प्रतिष्ठान, सुभाष चौक, रायगढ़ स्थित समीर मेडिकल स्टोर में कराकर लाभ प्राप्त करने का आव्हान किया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button