राज्य समाचार

रायपुर में 34 टन अवैध एल्यूमिनियम सिल्ली जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 34.693 टन अवैध एल्यूमिनियम सिल्ली के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई 1584 नग सिल्ली की अनुमानित कीमत 1.39 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के कब्जे से 40 लाख रुपये की 16-चक्का ट्रक भी जब्त की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रावांभाठा के दुर्गा धर्मकाटा के पास खड़ा एक ट्रक संदिग्ध गतिविधियों में लगा हुआ है। सूचना पर खमतराई थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा। पूछताछ में उसमें सवार व्यक्तियों ने अपना नाम संतोष महरा (मध्यप्रदेश) और मोहम्मद शाहिबे आलम (उत्तरप्रदेश) बताया। जब उनसे एल्यूमिनियम सिल्ली से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने इस संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर धारा 35(1)(ड) बीएनएसएस और 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button