राज्य समाचार

स्वच्छता सर्वेक्षण : जशपुर नगर ने लगाई लंबी छलांग, स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरे देश में मिला 10 वां रैंक

कुनकुरी को 13 वां, पत्थलगांव को 30 वां, बगीचा को 51 वां और कोतबा को मिला 64 वां स्थान

 

जशपुरनगर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक कृतसंकल्प के साथ काम किया गया। इसी का परिणाम है कि जशपुर नगर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में एक लंबी छलांग लगाकर 20 हजार से 50 हजार की जनसंख्या वर्ग में पूरे देश में 10 वां रैंक हासिल किया है। 2023 में जशपुर नगर का स्वच्छता रैंक 505 था। इसके साथ ही 20 हजार से कम जनसंख्या वाले नगर पंचायत कोतबा को 2024-25 में 64 वां रैंक मिला, जो कि 2023-24 में 474 था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी तरह नगर पंचायत बगीचा को 2024-25 में 51 वां रैंक मिला जो कि 2023-24 में 547 था। नगर पंचायत कुनकुरी का 2024-25 में 13 रैंक मिला, जो कि 2023-24 में 317 था और पत्थलगांव ने 2024-25 में 30 वां रैंक हासिल किया, जो कि 2023-24 में 654 था। यह सफलता स्वच्छता दीदियों की समर्पण से किया गया कार्य और प्रशासनिक सफलता का दर्शाता है।

कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशन पर एक बेहतर प्लान के तहत शहर को साफ-सफाई और सुंदर बनाने के लिए योजना बनाई गई। नगर पालिका और नगर पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के मार्गदर्शन में इसका बेहतर क्रियान्वयन किया गया। नगर पालिका जशपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  योगेश्वर उपाध्याय ने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बी.टी रोड का निर्माण, रोड मार्किंग जैसे कार्य किए गए। इसके साथ ही शौचालयों का उन्नयन कार्य भी किया गया।

 

शहर की साफ-सफाई के लिए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य प्रमुखता के साथ अंजाम दिया गया।  इसके अलावा चौक-चौराहोे का सौंदर्यीकरण कार्य, वॉल पेंटिंग, कबाड़ से जुगाड़ के तहत पार्कों को सजाया गया। इसके साथ ही कम्पोंस्टिंग सेट का निर्माण, जशपुर में तीन आर. आर सेंटर का निर्माण कार्य भी कराया गया। इसके साथ ही पेवर ब्लॉक से फुटपाथ निर्माण कार्य रोड साइनेज आदि कार्य कराकर शहरों का सौंदर्यीकरण कार्य गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button