राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

इसरो में JRF, RA और रिसर्च साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती,, जानें पद और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी

Spread the love

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर ( NRSC) ने JRF, RA और रिसर्च साइंटिस्ट के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत कुल 55 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इनमें जूनियर रिसर्च फैलो के 12, रिसर्च साइंटिस्ट के 41 और रिसर्च एसोसिएट के 2 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे 08 मई, 2022 तक अप्लाई कर दें। अभ्यर्थी एक बात का ध्यान रखें कि इसके बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अब चूंकि आवेदन करने में महज 8 दिन का ही समय बचा है, इसलिए अंतिम समय में होने वाली मुश्किल से बचने के लिए आवेदन कर दें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को @nrsc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

JRF के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को रिमोट सेंसिंग / जीआईएस / रिमोट सेंसिंग और जीआईएस / जियोइनफॉरमैटिक्स / Geomatics / Geospatial Technology / Spatial Information Technology में एमई / एम.टेक होना चाहिए। इसके साथ ही, सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई / बी.टेक (या) कृषि में एमएससी होना चाहिए।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

रिसर्च साइंटिस्ट के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को रिमोट सेंसिंग / जीआईएस / रिमोट सेंसिंग और जीआईएस / GIS / Geoinformatics / Geomatics / Geospatial Technology / Spatial Information Technology में एमई / एमटेक होना चाहिए।

रिसर्च एसोसिएट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बॉटनी/ Ecology/Forestry/ Environmental Sciences / Wild life biology में पीएचडी के साथ संबंधित विषयों में एमएससी और बीएससी हेना चाहिए।

एनआरएससी इस भर्ती में अभ्यर्थियों के चयन के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित कर सकता है.इस परीक्षा का उद्देश्य योग्य अभ्यर्थियों की छंटनी करना होगा. सीबीटी में मिले अंकों का महत्व फाइनल चयन में नहीं होगा. फाइनल सेलेक्शन इंटरव्यू पर आधारित होगा.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button