राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

आरक्षक की पिटाई : एक ही परिवार के लोगों ने सिपाही को घेरकर पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला…

Spread the love

दुर्ग. जिले के कुम्हारी थाने में पदस्थ एक सिपाही से मारपीट की घटना सामने आई है. एक ही परिवार के कुछ लोगों ने सिपाही को घेरकर पीटा और तलवार दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी. आरक्षक से मारपीट करते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वहीं घटना की शिकायत पर भिलाई तीन पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है.

भिलाई के पंचशील नगर वेस्ट चरोदा भिलाई-तीन निवासी बंटी सिंह कुम्हारी थाने में सिपाही के पद पर पदस्थ है. वह देर रात ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था, रास्ते में सत्यम मेडिकल के पास चरोदा में रुका था, इसी दौरान हाउसिंग बोर्ड चरोदा निवासी जसपाल सिंह स्कूटी से वहां से गुजर रहा था, जसपाल की स्कूटी फिसली और वह नीचे गिर गया, सिपाही बंटी सिंह ने आरोपी जसपाल को उठाने की कोशिश की, तो जसपाल ने उस पर ही नीचे गिराने का आरोप लगाते हुए उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

सिपाही ने उसे मना किया तो आरोपी जसपाल ने अपने भाई सतपाल सिंह और मां कुलदीप कौर को बुलवा लिया. जसपाल का भाई सतपाल सिंह तलवार लेकर अपनी मां कुलदीप कौर के साथ वहां पहुंचा. इसके बाद तीनों आरोपियो ने सिपाही बंटी सिंह को घेरकर उसकी बेदम पिटाई कर दी. आरोपितों ने उसे तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद पीड़ित सिपाही ने भिलाई तीन थाना पहुंचकर शिकायत की. इसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी सतपाल सिंह और जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button