राजनीतीराष्ट्रीय खबरें

कलेक्टर को तमाचा मारने से चमक जाती थी राजनीति, भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान

Spread the love

अपनी बयानबाजी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहाकि कलेक्टर को एक तमाचा मारने के बाद राजनीति चमक जाती थी।

बुधवार को रीवा के कृष्णा कपूर ऑडिटोरियम में आयोजित स्वर्गीय भगवत शरण माथुर की 71 वी जयंती के अवसर पर वो वहा मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा की कलेक्टर को एक तमाचा मारने के बाद चमक जाती थी 2 साल की राजनीति। हम लोग हमेशा कलेक्टर को मारने का करते थे इंतजार…हम लोग का यही रहता था काम। सांसद जनार्दन मिश्रा जब यह विवादित बयान दे रहे थे उस दौरान मंच पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम पूर्व मंत्री एवम रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रीवा सांसद इसके पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। जिनका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुए थे। उन्होंने कुछ समय पहले ही स्वच्छता में बाधा डालने वालों को जिंदा रहने का अधिकार नहीं है और ऐसे लोगों को फांसी देने से संबंधित बयान दिया था।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button