राज्य समाचार

रेणुका सिंह की बेटी ने की राजनीतिक कैरियर की शुरुआत

जिला पंचायत सदस्य के लिए लिया नामांकन पत्र

सूरजपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सूरजपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 से जिला पंचायत सदस्य के लिए भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह ने नामांकन पत्र लिया। नामांकन पत्र लेते ही उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मोनिका सिंह को रेणुका सिंह के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। जिस तरह से रेणुका सिंह विधायक और मंत्री रहते हुए प्रेम नगर के साथ जिले को पहचान दिलाने का काम किया है। अब उनके कामों को आगे बढ़ाने के लिए उनकी पुत्री राजनीति क्षेत्र में अपनी शुरुआत जिला पंचायत से करने जा रहे हैं।

उनका कहना है कि कई वर्षों से मैंने अपनी मां के कामों को देखा है। जिस तरह से उन्होंने लोगों का सेवा किया है। मैं भी आगे चलकर लोगों के लिए कुछ करना चाहती हूं। वहीं चुनाव को वह चुनौती तो नहीं मानती पर विजन बड़ा मानती हैं। मोनिका सिंह का सामना पूर्व मंत्री स्व. तुल्लेश्वर सिंह के सुपुत्र के साथ हैं। रेणुका सिंह और तुलेश्वर सिंह विधानसभा चुनाव में आमने- सामने चुनाव लड़ चुके हैं। अब उनके वारिस आमने-सामने होंगे। जिसको लेकर सभी की निगाह क्षेत्र क्रमांक 15 पर लगी हुई है।

मेरा पहला लक्ष्य जिला पंचायत सदस्य बनना है
उन्होंने कहा कि चुनाव हमेशा पक्ष- विपक्ष में होते रहते हैं। इसलिए इसको मैं इसी तरह लेती हूं। मेरा पहला लक्ष्य जिला पंचायत सदस्य बनना है। अध्यक्ष के लिए  नहीं सोचा है पार्टी जो भी निर्णय लेगी। यह पार्टी का मामला है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button