राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
IPS अजय यादव ने बिलासपुर रेंज आईजी का किया पदभार ग्रहण, IG ने कहा- अपराध नियंत्रण पर किया जाएगा कार्य
बिलासपुर. वरिष्ठ आईपीएस अजय यादव ने बिलासपुर रेंज आईजी का पदभार ग्रहण किया है. उन्हें आईपीएस ऑफिस में गॉड ऑफ ऑनर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक आईजी अजय यादव पहले बिलासपुर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल चुके है.गौरतलब है कि अजय यादव मूलतः छत्तीसगढ़ के रहने वाले है. अजय यादव बिलासपुर में ही रहते हुए आईपीएस की तैयारी की थी. इसके बाद उन्हें बिलासपुर में ही प्रोवेश्नर आईपीएस की जिम्मेदारी दी गई थी. अजय यादव बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक के बाद अब रेंज आईजी की जिम्मेदारी संभालेंगे.



Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now