मनोरंजन

परिणीति-राघव की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू, सूफी नाइट में झूमते नजर आए दूल्हा-दुल्हन

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में प्राइवेट सेरेमनी के अदंर सगाई की थी। अब कपल उदयपुर के होटल लीला पैलेस में शादी रचाने वाला है। वे 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे। इससे पहले प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू हो चुके हैं। ये रस्में दिल्ली में निभाई जा रही हैं। बुधवार (20 सितंबर) रात कपल की सूफी नाइट वाली महफिल सजी।

इसमें बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े दिग्गजों का जमावड़ा लगा। इस दौरान परिणीति की कजन सिस्टर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ, राज्यसभा सदस्य और पूर्व स्टार क्रिकेटर हरभजन सिंह, डिजाइनर पवन सचदेवा जैसे मेहमानों ने शिरकत की। यह आयोजन राघव के घर पर हुआ। मधु और उनके बेटे सिद्धार्थ ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। इस मौके पर घर को बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। इस फंक्शन का इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

इसमें देखा जा सकता है कि राघव और परिणीति सूफी गानों पर झूमते नजर आ रहे हैं। राघव ने अपने मामा पवन सचदेवा का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था, जबकि परिणीति ने बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ एथनिक सूट कैरी किया था।

 

उदयपुर में 23 और 24 सितंबर को निभाई जाएंगी शादी की ये रस्में

राजस्थान में लेकसिटी के नाम से मशहूर उदयपुर में शनिवार (23 सितंबर) से ही शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत परिणीति की चूड़ा सेरिमनी से होगी। सुबह 10 बजे परिणीति को चूड़ा पहनाया जाएगा। इसके साथ ही 10 से दोपहर 1 बजे के बीच खाने-पीने का इंतजाम है। चूड़ा सेरेमनी महाराजा स्वीट्स में होगी। खाने की व्यवस्था बॉलरूम के पास छत पर की गई है। दोपहर 12 से 4 बजे तक इनर कोर्टयार्ड में लंच है। शाम को एक थीम इवेंट हैं, जिसमें सभी लोग 90 के दशक वाले बॉलीवुड अंदाज में दिखेंगे। ये कार्यक्रम 7 बजे से गोआवा गार्डन में शुरू होगा। रविवार (24 सितंबर) को ताज लेक पैलेस पर दोपहर 1 बजे राघव की सेहराबंधी की रस्म की जाएगी। दोपहर 2 बजे ताज लेक पैलेस से बारात निकलेगी और लीला पैलेस पहुंचेगी। वहां 3.30 बजे जयमाल होगा। शाम 4 बजे फेरे होंगे और फिर 6.30 बजे विदाई होगी। इसके बाद खाने का इंतजाम और छोटा रिसेप्शन 8.30 बजे कोर्टयार्ड में रखा गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button