राज्य समाचार

कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम की तैयारी

कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से सर्दी, खांसी, बुखार से ग्रसित होने पर नजदीकी शासकीय चिकित्सालयों में जाकर उपचार कराने की अपील की

 

राजनांदगांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने प्रदेश में मिल रहे कोविड-19 केस के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग को कोविड से बचाव हेतु आवश्यक तैयारी करने तथा पूर्ण तैयारी के साथ सतर्क रहने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से सर्दी, खांसी, बुखार से ग्रसित होने पर नजदीकी शासकीय चिकित्सालयों में जाकर उपचार कराने तथा संभावित संक्रमण की जांच शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव व एम्स में कराने की अपील की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि कोविड-19 प्रबंधन हेतु आवश्यक दवाईयां, ऑक्सीजन कनेक्टर, ऑक्सीजन सिलिण्डर तथा आईसोलेशन वार्ड तथा जांच हेतु आवश्यक सामग्री की समीक्षा की गई है। साथ ही राज्य से कोविड-19 जांच एवं प्रबंधन हेतु समन्वय स्थापित किया गया है। जिले के चिकित्सा अधिकारियों की कोविड-19 की जांच एवं प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।

उन्होंने बताया कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में सैंपलिंग एवं जांच की जा रही है। साथ ही नागरिकों को कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक सलाह दी गई। सर्दी,खांसी,बुखार वाले व्यक्ति एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित वाले कोमार्बिड व्यक्ति मास्क का उपयोग करें एवं अनावश्यक भीड़ वाले जगह से बचे तथा उपचार हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों में जाए। जिन घरों में सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण वाले मरीज पाये जाते है, उन घरों को हवादार रखें। संक्रमण से बचाव हेतु दूरी बनाये रखें। हैंडवाश तथा पूर्व में प्रचलित प्रोटोकाल का पालन करें एवं घबराये नहीं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button