राज्य समाचार

पुलिस ने सात लोगों की हत्या करने वाले अरुण चंद्राकर को पकड़ा

Spread the love

रायपुर। सात लोगों की हत्या करने वाले आरोपी अरुण चंद्राकर को पुलिस ने रविवार सुबह कुकरबेड़ा के पास लोगों की मदद से पकड़ लिया। इसके बाद उसे सरस्वती थाने ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक अरुण अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए रायपुर आया था। 2012 में उसने सात हत्याएं की थी, इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। मई 2018 में उसे सजा मिलने के बाद जब दुर्ग पुलिस उसे ले जा रही थी, तभी वह उन्हें चकमा देकर फरार हो गया था।
इस दौरान उसने साधू का रूप धारण कर लिया और महाराष्ट्र के गोंदिया और नागपुर सहित कई शहरों में घूमता रहा। रविवार सुबह पुलिस जैसे ही अरुण को पकड़ने पहुंची तो वह भागकर नाले में कूद गया, इसके बाद पुलिस ने भी उसे घेर लिया और लोगों की मदद अरुण को पकड़ लिया गया।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button