राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

मशरूम से हुआ फूड पॉइजन, एक दर्जन लोग हुए बीमार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां जंगली मशरूम खाने से 12 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं। उल्टी और पेट-दर्द से परेशान लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह मामला जशपुर के सन्ना की बताई जा रही है। इन मरीजों का सन्ना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। वहीं इनके इस फूड प्वाइजन के मामले से गांव में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक अभी बरसात के दिनों में किसी को जंगली पुटू का सेवन नहीं करना चाहिए। डॉक्टरों की माने तो जंगलों में पाए जाने वाले कुछ मशरूम जहरीले होते हैं, जिनमें बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से फूड प्वाइजनिंग की आशंका होती है। ज्यादा स्थिति खराब होने पर जान भी जाने का डर रहता है। अगर मशरूम की सही पहचान नहीं हाे ताे जंगली मशरूम खाने से बचना चाहिए। जंगली पुटू खाने से फूड प्वॉइजनिंग का खतरा बना रहता है, जिससे जान को खतरा भी हो सकता है
123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button