राज्य समाचार

हाईवे में प्रोफेसर कॉलोनी के लोगों ने किया चक्काजाम

Spread the love

रायपुर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ) : मुंबई-हावड़ा हाईवे पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. ये जाम कोई ट्रैफिक समस्या के वजह से नहीं है. यहां प्रोफेसर कॉलोनी में जलभरवा से परेशान लोग परिवार के साथ धरने पर बैठ गए है. हैरानी की बात ये है कि इस चक्काजाम की जानकारी अब तक जिला प्रशासन को नहीं मिली है. यही कारण है कि ट्रैफिक जाम और दूर तक बढ़ता ही जा रहा है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बता दें कि यहां काली माता मंदिर के पास लोग सड़क पर बैठ गए है और इस रूट के दोनो तरफ गाड़ियां खड़ी हो गई है. हालांकि वहां जाम की सस्या को देखते हुए कुछ ट्रैफिक पुलिस के जवान पहुंचे है और उन्होंने अपने आला अधिकारियों को चक्काजाम किए जाने की जानकारी दे दी है. रायपुर पुलिस ने बताया, कुशालपुर-भाठागांव के बीच में स्थानीय निवासियों द्वारा कॉलोनी में जल भराव की समस्या को लेकर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया गया है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button