मनोरंजनराष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी बायोपिक: फिल्म को लेकर विवेक ओबेरॉय ने कहा- वे हमें रोक नहीं सकते

Spread the love

‘पीएम नरेंद्र मोदी’ बायोपिक के निर्माताओं द्वारा चुनाव नियमों के उल्लंघन को लेकर विवाद के बीच फिल्म के मुख्य अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने शनिवार को कहा कि कड़े विरोध के कारण रिलीज में विलंब उन्हें रोक नहीं पाएगा।
बायोपिक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभा रहे विवेक ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज के बारे में बात करते हुए एक वीडियो साझा किया है।
उन्होंने कहा, ‘हमने फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ बनाने के लिए जी-जान से प्रयास किया है, जिसे हम आपके साथ पांच अप्रैल को साझा करना चाहते थे, लेकिन कुछ लोग हमें मुश्किल भरे वक्त में ले आए, जिसके कारण हम ऐसा नहीं कर सके…हम प्रयास कर रहे हैं कि हम 11 अप्रैल को आपको फिल्म दिखाएं।’
42 वषीर्य अभिनेता ने न्याय देने के लिए भारतीय न्यायपालिका और अपना समर्थन देने के लिए दर्शकों का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा, ‘सोमवार को हमें सवोर्च्च न्यायालय ले जाया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि हमें वहां भी आशीर्वाद और समर्थन मिलेगा। मैं और मेरी टीम आपके समर्थन से मिले साहस के लिए आपका धन्यवाद करना चाहेगी। हम इस वक्त अकेला महसूस कर रहे हैं। जब आप हमें आशीवार्द और समर्थन दे रहे हैं। हम मजबूत महसूस कर रहे हैं।’
विवेक ने आगे कहा, ‘हमारी तारीख में विलंब के बाद भी हम अडिग हैं। सवोर्च्च न्यायालय के कई प्रसिद्ध वकीलों सहित हमारे खिलाफ कई शक्तिशाली लोग खड़े हैं। लेकिन हमें पता है कि वे विलंब करा सकते हैं, लेकिन हमें रोक नहीं सकते।’

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button