राष्ट्रीय खबरें

बाजार में 100 रुपए किलो बिक रहा टमाटर:मई में 5 रुपए किलो थी कीमत; एक महीने में 1900% दाम बढ़े

देश के ज्यादातर बाजारों में टमाटर की कीमत 100 रुपए प्रति किलो के पार निकल गई है। होलसेल मार्केट में टमाटर 65-70 रुपए प्रति किलो में बिक रहे हैं। एक हफ्ते पहले होलसेल मार्केट में टमाटर 30-35 प्रति किलो में बिक रहे थे। रिटेल मार्केट में इसकी कीमत करीब 40-50 रुपए किलो थी। यानी दाम करीब-करीब दोगुने हो गए हैं।

एक महीने पहले यानी मई में तो उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में टमाटर 2-5 रुपए प्रति किलो बिक रहा था। यानी एक महीने में ही टमाटर की कीमतों में 1900% की बढ़ोतरी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दिल्ली में 70 रुपए से 100 रुपए तक बिक रहा टमाटर
दिल्ली में 70 से 100 रुपए प्रति किलो में टमाटर बिक रहा है। मध्य प्रदेश के मार्केट में टमाटर 80 से लेकर 100 रुपए जबकि उत्तर प्रदेश में 80 से 100 रुपए, राजस्थान में 90 से 110 रुपए और पंजाब में 60 से 80 रुपए में बिक रहे हैं।

टमाटर की कीमत बढ़ने के 4 कारण

  • कई राज्यों में बारिश के कारण टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा है।
  • कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे उत्पादन में गिरावट आई है।
  • पड़ोसी राज्यों से पर्याप्त मात्रा में टमाटर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
  • कई जगहों पर इस साल टमाटर की बुआई पिछले साल के मुकाबले कम है।

पड़ोसी राज्यों से कम आपूर्ति, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ी
दिल्ली की आजादपुर थोक मंडी के टमाटर व्यापारी अशोक गणोर ने बताया कि हफ्तेभर में टमाटर की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। इसका कारण हरियाणा और उत्तर प्रदेश से टमाटर की कम आपूर्ति है। टमाटर की आपूर्ति को पूरा करने के लिए अन्य राज्यों से टमाटर मंगाए जा रहे हैं जिससे ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ी है।

महाराष्ट्र के नारायणगांव क्षेत्र के किसान अजय बेल्हेकर ने कहा कि मई में टमाटर की कीमत 2 रुपए प्रति किलो तक आ गई थी। किसानों ने सही कीमत नहीं मिलने की वजह से फसल में कीटनाशकों और उर्वरकों का इस्तेमाल नहीं किया। इससे फसल में बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया और उत्पादन में गिरावट आई। इससे दाम बढ़ गए हैं।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button