राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

किस्सा तब का जब कलेक्टर थे अजीत जोगी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे स्टूडेंट

बिलासपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुंचे।उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं राजगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।मुख्य मंच पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, विधायक बिलासपुर शैलेश पांडेय, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया, महापौर श्री रामशरण यादव एवं पर्यटन विकास बोर्ड केअध्यक्ष अटल श्रीवास्तव उपस्थित हैं।

कार्यक्रम के दौरान शक्ति के हसौद महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्रा दर्शनी रात्रे ने कहा कि कालेज स्टूडेंट हूं, सभी के कॉलेज जीवन में कुछ न कुछ किस्सा होता है, तब दर्शनी ने मुख्यमंत्री से उनके कॉलेज जीवन से जुड़ा किस्सा पूछा –

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री ने बताया कि हम लोग साइंस कॉलेज में मैथ्स लेकर पढ़े, एक बार हॉस्टल में पंखा नहीं था, हमने तीनों हॉस्टल में पंखा लगाने की मांग लेकर प्रदर्शन किया, अजीत जोगी जी उस समय कलेक्टर थे, वो आए और हमारी बात सुनी और इस तरह 8 दिनों में हमारी मांग पूरी हो गई।

रायगढ़ से आए नवीन दुबे ने कला संस्कृति पर अपने विचार रखे।नवीन ने कहा कि गुरु घासीदास, शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महान विभूति हुए।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा दिया। प्रदेश के मुखिया युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button