राज्य समाचार

एकतरफा प्यार में 10वीं की छात्रा की घर में घुसकर हत्या, युवक ने लगाई फांसी

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग थाना इलाके के अकोली कला मे छेड़छाड से मना करने पर नोहर गेन्द्रे (20) नाम के युवक ने घर में घुसकर 16 साल की किशोरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और बाद में युवक ने जंगल में जाकर फांसी लगा ली।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी स्कूल जाते समय किशोरी को छेड़ता था। घर वालों को किशोरी ने यह जानकारी दी तो आरोपित को समझाइश दी गई, इससे नाराज होकर की आरोपी नोहर ने घर में घुसकर युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी और बाद में खुद ने भी फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button