राज्य समाचार

दुर्ग जिले में युवक ने किया 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी पुलिस हिरासत में

Spread the love

 

दुर्ग जिले में वहशी दरिंदे ने तीन साल की मासूम से रेप की वारदात को अंजाम दिया है. कुकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी अभिषेक पल्लव के निर्देश पर तत्काल टीम रवाना की गई और कार्रवाई की गई. दरअसल, डायल 112 से थाना प्रभारी वैशाली नगर बीएल साहू को सूचना प्राप्त हुई कि वृन्दा नगर कैम्प 1 में 3 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है. थाना प्रभारी तत्काल पेट्रोलिंग स्टाफ के साथ मौके पर रवाना हुए.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को अपने कब्जे में लिया. जहां से 3 साल की बच्ची और उसके परिजनों को थाना रवाना किया. पुलिस ने आरोपी मनमोहन कुमार को आंध्रा स्कूल के पास से गिरफ्तार किया. पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने लेकर आई. जहां अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 92/2022 धारा 376 ,450 IPC और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध क़ायम किया गया है. साथ ही तत्काल बच्ची को प्राथमिक उपचार करवाया जा रहा है. अपराधी मनमोहन को घेराबन्दी कर गिरफ़्तार किया गया है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button