राज्य समाचार

आतंकवाद विरोधी दिवस : आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने सरकारी कार्यालयों में दिलायी गई शपथ

Spread the love

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 20 मई 2022. आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आज जिला कार्यालय सहित जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार सवेरे 11 बजे कलेक्ट्रेट, संयुक्त कार्यालय भवन टिकरकला, जिला कोषालय, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, शिक्षा, सीएसपीडीसीएल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसील सहित जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में आतंकवाद विरोधी दिवस पर कार्यालय प्रमुखों ने अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलायी।
उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। 21 मई को शासकीय अवकाश होने के कारण 20 मई को सभी शासकीय कार्यालयों में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य यह दर्शाना है कि आतंकवाद किस तरह राष्ट्रीय हित के विरूद्ध है, युवाओं को आतंक और हिंसा के रास्ते से दूर करना है। कार्यालय प्रमुखों ने स्वयं और अधिनस्थ सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखने, सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलायी।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button