राज्य समाचार

केबीसी में पहुंची शहर की डॅा.चित्रलेखा , किया ऐसा डांस अमिताभ खुद हो गए कायल

रायपुर। कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन में शहर की डॉ. चित्ररेखा राठौर का हॉटसीट पर बैठेंगी। 19 और 20 अगस्त को आने वाले एपीसोड में महानायक अमिताभ बच्चन के सामने डॉ. चित्ररेखा जवाब देंगी। डॉ. चित्ररेखा ने बताया कि वे रामकृष्ण केयर में डॉक्टर हैं।
अमिताभ बच्चन से मिलने की बहुत इच्छा थी। इसलिए लगातार प्रयास करती रहीं। इसी साल हॉटसीट पर बैठने का मौका मिला है। डॉ. चित्ररेखा ने बताया कि अमिताभ ने उनसे कई तरह के सवाल पूछे। साथ ही घर और परिवार की चीजों के बारे में जाना। डॉ. चित्ररेखा ने बताया कि अमिताभ के साथ खूब डांस किया है। उन्होंने कहा कि आप इतना अच्छा डांस करती हो मुझे पता नहीं था, लेकिन मंच का भी ध्यान रखें कि इतना तेज करोगे तो टूट जाएगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button