राज्य समाचार

रायपुर से रांची, कोलकाता व भुवनेश्वर की फ्लाइट पांच दिसंबर से

रायपुर। एलायंस एयर की अगले महीने सात दिसंबर से शुरू होने वाली रांची, कोलकाता से रायपुर को जोड़ने वाली फ्लाइट प्रीपोन हो गई है। अब यह फ्लाइट सात के स्थान पर पांच दिसंबर से उड़ान भरेगी। इसके साथ ही इसका उद्घाटन चार दिसंबर को ही हो जाएगा। 72 सीटर यह फ्लाइट रायपुर से रांची-कोलकाता व भुवनेश्वर को जोड़ेगी। इसका शेड्यूल भी ऐसा बनाया गया है कि इस फ्लाइट के रायपुर पहुंचने का समय शाम को है।
लंबे समय से रांची के लिए फ्लाइट सुविधा शुरू करने की मांग की जा रही थी। पहले रांची के लिए फ्लाइट थी लेकिन इसे बंद कर दिया गया था। स्वामी विवेकानंद विमानतल के निदेशक राकेश सहाय ने बताया कि इस एक फ्लाइट से चार राज्यों की राजधानी आपस में हवाई सेवा से जुड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए ही यह शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही विमानतल में यात्री सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।
फ्लाइट क्रमांक 9आइ719 कोलकाता से 12 बजे उड़ान भरेगी तथा भुवनेश्वर 1.30 बजे पहुंचेगी। भुवनेश्वर से दो बजे उड़ान भरेगी तथा 3.15 बजे रांची पहुंचेगी। रांची से 3.45 बजे उड़ान भरेगी और रायपुर 5.20 बजे पहुंचेगी। फ्लाइट क्रमांक 9आइ 720रायपुर से 5.50 बजे उड़ान भरेगी तथा रांची 7.15 बजे पहुंचेगी। रांची से 7.45 बजे उड़ान भरेगी तथा कोलकाता नौ बजे पहुंचेगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button