राज्य समाचार

बिलासपुर एयरपोर्ट को मिली ऑल वेदर ऑपरेशन की मंजूरी

Spread the love
मुख्यमंत्री ने बताया विकास की बड़ी उपलब्धि

 

रायपुर ।   भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR श्रेणी से उन्नत कर 3C-ऑल वेदर ऑपरेशंस (IFR) श्रेणी में अपग्रेड करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस फैसले को छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे राज्य के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम करार दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस स्वीकृति के बाद अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर हर मौसम में विमान संचालन संभव हो सकेगा। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम और भरोसेमंद हवाई सेवाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि ऑल वेदर ऑपरेशन की सुविधा मिलने से बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, उद्योग और पर्यटन को नई गति मिलेगी। यह निर्णय औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री साय ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के प्रति प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में आधुनिक बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है, जो राज्य को विकास के नए आयामों तक ले जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button