राज्य समाचार

Jail Break Update : राजा और सरना को पुलिस ने भागते पकड़ लिया, दशरथ और चंद्रशेखर की तलाश जारी, 25 फीट दीवार कूद फरार हुए 4 में से 2 आरोपी पकड़ाए, जेल ब्रेक के 3 दिन बाद मिली सफलता…

Spread the love

कोरबा। जिला जेल से फरार हुए चार कैदियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए बंदियों के नाम राजा कंवर और सरना सिंकू हैं। हालांकि, इन्हें कहां से और किस हालत में पकड़ा गया, इस बारे में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं दशरथ सिदार और चंद्रशेखर राठिया की तलाश अब भी जारी है। पुलिस का सर्च ऑपरेशन लगातार तीसरे दिन भी जारी है और अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही बाकी फरार बंदी भी गिरफ्त में होंगे।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

जेल से कैदियों के फरार होने की घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर:

  • सहायक जेल अधीक्षक को बिलासपुर अटैच कर दिया गया है।
  • तीन जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है।
  • जेल की सुरक्षा व्यवस्था में चूक की गहन जांच करवाई जा रही है।

10 हजार रुपये का इनाम

पुलिस अधीक्षक ने फरार बंदियों की जानकारी देने वाले को ₹10,000 का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी फरार बंदियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

अब तक की स्थिति:

  • कुल फरार बंदी: 4
  • पकड़े गए: 2 (राजा कंवर, सरना सिंकू)
  • फरार: 2 (दशरथ सिदार, चंद्रशेखर राठिया)
  • जांच और सर्च ऑपरेशन जारी

प्रशासन और पुलिस अमला पूरी गंभीरता से मामले की तह तक पहुंचने में जुटा हुआ है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई न जा सकें।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button