राज्य समाचार

पोषण देखरेख कार्यक्रम अंतर्गत बालिका को मिला नया परिवार

Spread the love

बलौदाबाजार। महिला व बाल विकास विभाग की ओर से मिशन वात्सलय योजनांर्गत 06 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयुवार विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे है। जिसमें दत्तक ग्रहण, बाल गृह,बाल सम्प्रेक्षण गृह, बालक कल्याण समिति,किशोर न्याय बोर्ड, इत्यादि के अंतर्गत ऐसे जरूरतमंद बच्चे जिसे परिवार में उपेक्षित है अथवा संरक्षण दिये जाने की आवश्यकता है, उन बच्चों के लिए पोषण देखरेख कार्यक्रम अंतर्गत भावी अभिभावक तैयार कर बच्चों को इनके परिवार में सौंपा जाता है।

इस प्रकार का प्रकरण प्रथम बार इस जिले में प्राप्त हुआ है। जिसे कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग के बालक कल्याण समिति द्वारा सत्यापन पश्चात् फिट परसन घोषित होने के फलस्वरूप 07 वर्षीय बालिका पल्लवी (बदला हुआ नाम) को भावी अभिभावक संतराम तुरकाने (बदला हुआ नाम) के परिवार में समाजित करते हुए बालिका को सुपुर्द किया गया तथा भावी अभिभावक को बच्ची के बेहतर देखभाल एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यकम अधिकारी टिक्वेन्द्र जाटवर,सदस्य बालक कल्याण समिति मोनिका तिवारी राहुल जेमा,सीईएसी विजय दिवाकर,गैर संस्थागत संरक्षण अधिकारी मेघा शर्मा,विधि अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button