राज्य समाचार

सिंघल ग्रुप के ठिकानों से लौटी आईटी की टीमें, 8 लॉकर सीज कर अघोषित आय, स्टॉक का कर रही मिलान…

Spread the love

रायपुर। सिंघल ग्रुप ऑफ कंपनीज के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमें छापेमारी के बाद लौट गई हैं. बताया गया कि ठिकानों से 1 करोड़ की ज्वेलरी और 1 करोड़ कैश सीज किया गया है. इसके साथ ही आठ बैंक लॉकरों को सीज करने के साथ अयोघिषत आय व स्टॉक का मिलान कर रही है.

बता दें कि बुधवार के आयकर विभाग की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 160 अफसरों की जंबो टीम ने सिंघल ग्रुप के रायगढ़, सारंगढ़, रायपुर, मुंबई, और कोलकाता सहित 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी. बताया गया है कि जांच में ग्रुप के कारोबार में कच्चे कारोबार का खेल सामने आया है. ग्रुप के स्टील कारोबार के साथ ग्रुप के कांट्रेक्ट में भी गड़बड़ी पाई गई है. लॉकर्स की जांच के बाद 18 में से 8 लॉकर को सीज कर दिया गया है.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

सिंघल ग्रुप को प्रदेश के बड़े कारोबारी समूह में गिना जाता है. सिंघल ग्रुप में चेयरमैन संजय सिंघल, डायरेक्टर अजय सिंघल के साथ आयुष- पीयूष (अग्रवाल) शामिल हैं. ये ग्रुप स्टील, कोयला, फाइनेंशियल और कंस्ट्रक्शन का कारोबार करता है. समूह के लोगों के शंकर नगर, अवंति विहार, चौबे कालोनी, मोवा और खम्हारडीह के दफ्तर व निवास हैं, जहां पर आईटी की टीम ने उपायुक्त डीएस मीणा के नेतृत्व में छापेमारी की है.

बताया गया कि हाल ही में सिंघल उद्योग ने सालासर उद्योग को टेकओवर किया था जिसके चलते इनकम टैक्स की रडार में दोनों उद्योग आ गए हैं. टीम रायगढ़ के कालिंदी कुंज स्थित एक सीए के अलावा बंजारी मार्ग पर स्थित सिंघल उद्योग व गेरवानी स्थित सालासर उद्योग में जांच कर रही है.

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button