राज्य समाचार

नक्सलियों ने दो युवकों को मौत के घाट उतारा…

Spread the love

बीजापुर  गंगालुर के सावनार इलाके में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो युवकों की हत्या कर दी है। वहीं, कई ग्रामीणों की पिटाई करने के बाद उन्हें छोड़ दिया है।

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले गंगालुर थाना क्षेत्र के सावनार पटेलपारा से नक्सली 20 से 25 ग्रामीणों को अगवा कर जंगल ले गये थे। वहां नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर सभी का मोबाइल छीना और कुछ ग्रामीणों की बेदम पिटाई कर उन्हें छोड़ दिया। लेकिन शुक्रवार की रात नक्सलियों ने कामेश्वर कुरसम उर्फ मोटू कुरसम (25) पुत्र मंगू कुरसम निवासी पटेलपारा सावनार व अर्जुन पुनेम (25) पुत्र सोमलु पुनेम निवासी पटेलपारा सावनार की हत्या कर दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूत्रों के मुताबिक मृत युवकों का शव परिजन घर ले गए है। खबर लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से आधिकरिक पुष्टि नहीं हो पाई थी। गौरतलब है कि इससे पहले भी नक्सलियों ने भैरमगढ़ क्षेत्र के जप्पेमरका में जन अदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। वहीं, जैगुर में एक ग्रामीण सीतु माड़वी की नक्सलियों ने जन अदालत में हत्या की थी। गंगालुर इलाके के गायतापारा सावनार में नक्सलियों ने बुजुर्ग लांचा पुनेम की हत्या कर दी थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button