राज्य समाचार

Sanju hatyakand: हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता को गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी से मिलने आया था जेल, अब तक 22 गिरफ्तार,इन दो शूटरों की तलाश में पुलिस

बिलासपुर- बिलासपुर के हिस्ट्री शीटर कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड के शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संजू त्रिपाठी की बीते 14 दिसंबर को सकरी बाईपास में अज्ञात शूटरों

ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। मामले में आरोपी संजू त्रिपाठी के भाई कपिल पिता जय नारायण समेत 21 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था। वही गोलीकांड को अंजाम देने वाले तीन शूटर फरार थे। जिनमें से एक शूटर मुख्य आरोपी कपिल त्रिपाठी से मिलने कटघोरा जेल पहुंचा था। जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

14 दिसंबर 2022 की शाम सवा चार बजे सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खनिज बैरियर के पास बाईपास रोड में हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी उर्फ प्राणनाथ त्रिपाठी के ऊपर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। गोली चला कर शूटर फरार हो गए थे।

दिनदहाड़े हुए इस जघन्य हत्याकांड से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने के चंद मिनटों में ही तत्कालीन एसएसपी पारुल माथुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई थी और चारों तरफ घेरेबंदी करवा आरोपियों की तलाश शुरू करवाई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 641/22 धारा 302, 201, 341, 34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना शुरू किया गया था। एसएसपी पारुल माथुर के सुपरविजन और लगातार कई टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश जारी करते हुए सभी टीमों का खुद नेतृत्व करने के चलते इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। और 19 दिसंबर को पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था।

मामले में पुलिस ने मार्च महीने में चालान पेश किया था। पुलिस ने अब तक हत्याकांड में शामिल 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण का फरार बाईसवा आरोपी मोहम्मद दानिश कटघोरा जेल में निरुद्ध आरोपी कपिल त्रिपाठी से मुलाकात करने आया था। बिलासपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर कटघोरा जेल के पास पुलिस टीम तैनात कर आरोपी पर निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान कपिल त्रिपाठी से मिलने आने पर जेल के पास घेरेबंदी कर आरोपी मोहम्मद दानिश को पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उससे मेमोरेंडम कथन लेकर एक एप्पल कंपनी का मोबाइल एवं घटना कारित करने के लिए कपिल त्रिपाठी से प्राप्त 5 हजार रुपए में से एक हजार रुपए जप्त किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जानिए हत्याकांड की वजह:–

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। हत्याकांड के पीछे पैतृक संपत्ति व अवैध संबंध की बात सामने आई थी। संजू की हत्या की साजिश उसके पिता, भाई कपिल, उसकी पत्नी , मुंहबोली बहन, बहनोई व दोस्तों ने मिलकर 2 माह पहले से ही रची थी। हत्या के लिए 10 लाख रुपए में यूपी के शूटरों से सौदा तय हुआ, जबकि हथियार की डिलीवरी अंबिकापुर में हुई। 14 दिसंबर को अपने फार्म हाउस से लौटते समय रास्ते में ब्रेकर पर जैसे ही संजू की कार रुकी, शूटरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 शूटर अब भी फरार हैं। भाई भी नेपाल भागने की तैयारी में था, जिसे दिल्ली से दबोचा गया।

14 दिसंबर को सकरी बाइपास पर आरोपियों ने खूनी खेल की योजना बनाई थी। संजू जैसे ही रोड के ब्रेकर पर गाड़ी धीमी करेगा, शूटर उसकी हत्या कर देंगे। संजू ने ब्रेकर पर गाड़ी धीमी की, उसी दौरान नीले रंग की बलेनो कार पहुंची और उसमें सवार शूटरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। दूसरी तरफ खड़े तीन शूटरों ने भी संजू पर गोलियां चलाईं। 10 गोली लगने से संजू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी योजनानुसार अलग-अलग रास्ते से भागते हुए दिल्ली पहुंचे। कपिल वहां से नेपाल भागने की तैयारी में था। लेकिन पुलिस की टेक्निकल टीम ने दिल्ली व लखनऊ पुलिस के सहयोग से उन्हें दबोच लिया।

बता दे की 42 वर्षीय संजू त्रिपाठी उर्फ प्राणनाथ त्रिपाठी भी पुलिस के रिकार्ड में हिस्ट्रीशीटर रहा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत 15 से अधिक मामलें पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज है। संपत्ति विवाद में भाई कपिल नारायण त्रिपाठी से उसकी दुश्मनी हो गई थी। वही संजू त्रिपाठी के पिता जय नारायण त्रिपाठी अपनी गोद ली हुई बेटी से जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने के चलते वह भी अपने बेटे संजू के खिलाफ हो गए थे। हत्याकांड से कुछ माह पहले संजू त्रिपाठी ने अपने भाई कपिल त्रिपाठी पर जानलेवा हमला भी किया था। इसके बाद भाई, पिता, भाई की पत्नी ने शूटरों के साथ मिलकर संजू की हत्या करवा दी थी।

दो आरोपियों को मिल गई जमानत, वही दो शूटर अब भी फरार:–

हत्याकांड में पुलिस ने आज 22 वे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वही हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी कपिल त्रिपाठी की पत्नी सुचित्रा त्रिपाठी व रवि सिंह को जमानत मिल गई है। रवि सिंह को सत्र न्यायालय तो वहीं सुचित्रा त्रिपाठी को उच्च न्यायालय से जमानत मिली है। पुलिस ने हत्याकांड में कुल 24 आरोपियों को आरोपी बनाया है। गोली चलाने वाले दो शूटर विनय द्विवेदी, और एजाज अंसारी अब भी फरार है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button