राज्य समाचार

खुशियां मातम में बदली, युवक ने शादी के एक दिन पहले फांसी लगाकर की आत्महत्या

Spread the love

21.04.23| बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना के ग्राम ढनढ़नी में युवक ने शादी के एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। बेटे की बारात की जगह पिता अर्थी तैयार कर रहा है। विवाह अक्ति पर्व पर 22 अप्रैल को होना था।

जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र साहू का विवाह कल अक्षय तृतीया को कवर्धा की लड़की के साथ होना था। परिवार के लोग रिश्तेदारों को निमंत्रण देने के बाद घर में विवाह की रस्म शुरू हो गई थी। इसी बीच मृतक सुरेंद्र साहू को उसकी होने वाली पत्नी के प्रेमी ने फोन कर शादी नहीं करने की धमकी दिया। फोन पर मिली धमकी से सुरेंद्र सहम गया और उसने इस घटना को अंजाम देने कदम उठा लिया। परिजनों का कहना है कि सुरेंद्र रिश्ता पक्का होने के बाद काफी खुश था। वह परिवार के साथ शादी की तैयारी में जुट गया और अपने रिश्तेदारों को पत्रिका देने भी उनके घर तक पहुंचा, लेकिन किसे मालूम था कि सुरेंद्र को कोई इस तरह की धमकी दे सकता है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button