चांपा में चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, ₹40 हजार की मोटरसाइकिल बरामद

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹40 हजार कीमत की चोरी की पैशन प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी बाइक को बेचने की फिराक में तहसील रोड के पास घूम रहा था।
पुलिस के अनुसार, ग्राम खिसोरा निवासी रविन्द्र कुमार देवांगन 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर फरसवानी गया था। वापसी के दौरान रात करीब 9 से 10 बजे के बीच उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BS 9837 को रामबांधा तालाब के पास खड़ा किया और कुछ देर के लिए चला गया। वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 455/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तहसील रोड के पास चोरी की बाइक बेचने की कोशिश में घूम रहा है। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर देवव्रत मन्नेवार (31), निवासी सुखरी खुर्द, थाना उरगा, जिला कोरबा को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू, आरक्षक गौरीशंकर राय, रघुवीर यादव सहित थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही
Live Cricket Info