ब्रेकिंग न्यूज़राज्य समाचाररोचक तथ्य

अवैध कब्जाधारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कलेक्टर अजीत वसंत की सख्ती से सरगुजा में दिख रहा बड़ा बदलाव

Spread the love

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में पिछले कुछ महीनों के भीतर प्रशासनिक व्यवस्था में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा, भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामलों में अब प्रशासन पहले की तुलना में कहीं ज्यादा सक्रिय और सख्त नजर आ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह माने जा रहे हैं सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत, जिनकी कार्यशैली इन दिनों जिले में सुर्खियों में है। शुक्रवार को महामाया पहाड़ रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में अवैध कब्जों पर चली बुलडोजर कार्रवाई ने यह साफ कर दिया कि प्रशासन अब किसी भी तरह के अतिक्रमण को लेकर समझौते के मूड में नहीं है।

सुबह भारी पुलिस बल, वन विभाग और प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में डबरीपानी क्षेत्र में अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। बुलडोजर चलते ही इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। कई लोगों ने आनन-फानन में घरों से सामान बाहर निकालना शुरू किया, जबकि चिन्हित अवैध निर्माणों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। वन विभाग के अनुसार रिजर्व फॉरेस्ट की जमीन पर कुल 157 लोगों को अंतिम बेदखली नोटिस जारी किया गया था। जिन लोगों को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

2013 बैच के आईएएस अधिकारी अजीत वसंत को प्रशासनिक सख्ती और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के लिए जाना जाता है। कोरबा जिले में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने कई जनसरोकार से जुड़े फैसले लिए और प्रशासनिक व्यवस्था में जवाबदेही बढ़ाने का काम किया। एक समय भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के लिए चर्चित रहने वाले कोरबा जिले में सुधार और सख्त प्रशासनिक नियंत्रण का बड़ा श्रेय अजीत वसंत को ही दिया जाता है। उनके कार्यकाल में कई विभागों में निगरानी बढ़ी, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हुई और प्रशासनिक मशीनरी ज्यादा सक्रिय दिखाई दी।

हालांकि उनकी सख्त कार्यशैली के कारण विरोधियों की कमी भी नहीं रही, लेकिन अजीत वसंत हमेशा विवादों से दूर रहकर अपने काम पर फोकस करते रहे। मुंगेली और कोरबा जैसे जिलों में अपनी प्रशासनिक क्षमता साबित करने के बाद अब उन्हें सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है। सरगुजा पहुंचने के बाद से लगातार हो रही कार्रवाईयों ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में जिले में अवैध कब्जा, भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ प्रशासन और ज्यादा आक्रामक रुख अपनाने वाला है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button