राज्य समाचार

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल: बारनवापारा वनांचल में अब मोबाईल कनेक्टिविटी की बढ़ी सुविधा, संसदीय सचिव राय ने जियो नेटवर्क का किया शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वनांचल स्थित आकर्षक अभ्यारण्य बारनवापारा और उसके आस-पास के ग्रामीणों सहित पर्यटकों के लिए मोबाईल कनेक्टिविटी की अब अच्छी सुविधा उपलब्ध हो गई है। गौरतलब है कि विगत दिवस मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोनाखान में भेंट-मुलाकात के दौरान बारनवापारा वनांचल के ग्रामीणों की मांग पर वहां शीघ्र मोबाईल नेटवर्क चालू करने की घोषण की गई थी।
इस तारतम्य में मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए संसदीय सचिव परिवहन, आवास एवं पर्यावरण वन विधि एवं विधायी कार्य एवं विधायक बिलाईगढ चंद्रदेव प्रसाद राय के प्रयास से बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में जियो नेटवर्क को मूर्त रूप दिया गया। इसे गत दिवस 24 सितम्बर 2023 को संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय ने बारनवापारा अभ्यारण्य में आयोजित कार्यक्रम में शुभारंभ किया।
    

बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र है, जिसमें केंद्र शासन के नियम अधीन कार्य होतें है एवं अभ्यारण्य क्षेत्र होने के कारण मोबाईल कनेक्टिविटी दिये जाने में काफी कठिनाई होने के बावजूद स्थानीय विधायक माननीय श्री चंद्रदेव प्रसाद राय, संसदीय सचिव परिवहन, आवास एवं पर्यावरण वन, विधि एवं विधायी कार्य छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक बिलाईगढ़ के अथक एवं सार्थक प्रयास से यह कार्य संभव हो पाया है।
    

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button