राज्य समाचार

जवान और महिला की 5 दिन पुरानी लाश मिली, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Spread the love

जांजगीर चांपा: जिले के 11 वीं बटालियन के कमरे में दो शव मिला है. जवान का शव फांसी के फंदे पर लटके मिला जबकि महिला की लाश उसी कमरे में बेड पर पड़ी मिली. दोनों की लाश 5 दिन पुरानी बताई जा रही है. कमरा कई दिनों से बंद था और कमरे के पास से बदबू आने पर मामले का खुलासा हुआ.

जानकारी के मुताबिक कमरे में जवान और महिला की पुरानी लाश मिली: मृतक जवान की पहचान रामसागर सिदार के रूप में हुई है. जो 11वीं बटालियन में पदस्थ था. परिजनों के मुताबिक जवान की शादी नहीं हुई थी. घर वाले उसके लिए लड़की की तलाश कर रहे थे. मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि जवान 15 दिन की छुट्टी के बाद 2 जनवरी को वापस ड्यूटी पर लौटा था. कॉलोनी में रहने वाले लोग पिछले कुछ दिनों से बदबू से परेशान थे लेकिन वे अंदाजा नहीं लगा पा रहे थे. राम सागर के कमरे से जब ज्यादा दुर्गंध आने लगी तो कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई. कोतवाली पुलिस ने कमरा खोल कर देखा तो आरक्षक की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. जवान ने पहले महिला की हत्या की फिर खुद फांसी पर लटक गया. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button