राज्य समाचार

हड़ताल पर बैठे दस्तावेज लेखक व स्टाम्प वेंडर्स, सुगम एप से नाखुश

Spread the love

बलौदाबाजार । जिले में पंजीयन कार्यालयों से जुड़े दस्तावेज लेखक और स्टाम्प वेंडर्स ने राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए सुगम एप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्टाम्प विक्रेताओं ने सुगम एप को अपने रोजगार पर संकट बताते हुए सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिसकी वजह से जिला पंजीयन कार्यालय सहित पूरे जिले में 100 से अधिक रजिस्ट्री नहीं हो सकी। यदि जमीन की रजिस्ट्री हुई होती तो इससे शासन को एक ही दिन में लाखों रुपए शुल्क के तौर पर मिलते। लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने से ये शुल्क नहीं मिल सका।

दस्तावेज लेखक और स्टाम्प वेंडरों की इस हड़ताल के कारण आज जिला एवं उप पंजीयक कार्यालय में कामकाज ठप रहा। वही कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में दस्तावेज लेखक और स्टाम्प वेंडर हड़ताल पर मौजूद रहे। इस दौरान आक्रोशित दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडरों ने शासन के निर्णय का विरोध करते हुए  पंजीयक कार्यालय में हल्लाबोल प्रदर्शन किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रदर्शन के दौरान संघ ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि, हम वर्षों से एक अर्धशासकीय सेवक के तौर पर अपनी सेवा देते हुए शासन के राजस्व में बढ़ोतरी के लिए सदैव तत्पर रहते आए हैं। हम आमजन मानस और शासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में वर्षों से पीढ़ी दर पीढ़ी कार्य करते हुए प्रतिवर्ष अरबों रुपए की राजस्व बढ़ोत्तरी में शासन का योगदान देते चले आ रहे हैं। इसके बावजूद हमारे योगदान को अनदेखा कर सुगम ऐप को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button