SECL बिलासपुर में CISF का भव्य पिपिंग समारोह, 166 जवान बने वरिष्ठ आरक्षक

बिलासपुर। Central Industrial Security Force (CISF) की इकाई South Eastern Coalfields Limited (SECL), बिलासपुर में आज भव्य ‘पिपिंग शिरोमणि समारोह’ का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 166 बल सदस्यों को पदोन्नति प्रदान करते हुए वरिष्ठ आरक्षक के पद पर अलंकृत किया गया।
समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इकाई प्रमुख श्री निर्विकार एवं उप प्रमुख डॉ. नागेंद्र झा ने नवपदोन्नत जवानों को विधिवत रैंक लगाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पूरे परिसर में गर्व, उल्लास और प्रेरणा का माहौल देखने को मिला।

उल्लेखनीय है कि CISF के महानिदेशक की दूरदर्शी पहल के परिणामस्वरूप पूरे बल में लगभग 32,000 जवानों को वरिष्ठ आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसे बल के इतिहास में एक ऐतिहासिक निर्णय माना जा रहा है, जो कर्मियों के मनोबल, कार्यक्षमता और सेवा भावना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
CISF आगामी 10 मार्च को अपना 57वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। स्थापना दिवस से पूर्व इस प्रकार की व्यापक पदोन्नति को संगठन के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि यह पदोन्नति न केवल संबंधित कर्मियों की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि संगठन की प्रगतिशील सोच, अनुशासन और कर्मियों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।
CISF परिवार ने सभी नवपदोन्नत वरिष्ठ आरक्षकों को नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
Live Cricket Info
