राज्य समाचार

महिला से था अवैध संबंध, बेटे ने साथियों के साथ मिलकर लाठी से पीट-पीटकर कर दी हत्या

Spread the love

19.08.22| जिले में अवैध संबंध के चलते एक युवक की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मरने वाले युवक का एक महिला से अवैध संबंध था। जिसके कारण उस महिला का बेटा नाराज था। इसलिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने अब 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला करेली बड़ी चौकी क्षेत्र का है। 15 अगस्त को नवागांव गांव में पैरी नदी किनारे एक युवक की लाश मिली थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

पुलिस ने युवक की पहचान राजिम के गेवरा नवापारा निवासी यशवंत देवांगन उर्फ बब्बन के रूप में की थी। इसके बाद शव का पीएम कराने के लिए भेजा गया था। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में युवक की हत्या बात का सामने आई थी। इधर, पुलिस की जांच में ये पता चला कि यशवंत का चौबे बांधा निवासी कुमारी बाई साहू के साथ पिछले 5 साल से अवैध संबंध था। इसी आधार पर पुलिस ने कुमारी बाई के बेटे निखिल साहू(20) को हिरासत में लिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हिरासत में लेने के बाद पूछताछ में ही उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में निखिल ने बताया कि यशवंत का मेरी मां के साथ अवैध संबंध था। इसलिए मैंने उसे मारने का प्लान बना लिया और अपने 2 साथी शंकर साहू ,लोचन साहू के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। निखिल ने बताया कि मैंने उसे नवागांव के पास किसी बहाने से बुलाया था। इसके बाद हमने लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। शव को वहीं छोड़कर हम भाग निकले थे। पुलिस ने निखिल के ही निशानदेही पर उसके 2 साथियों को भी गिरफ्तार किया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button