राज्य समाचार

अविश्वास प्रस्ताव के बाद कांग्रेस के 4 पार्षद निष्कासित, आदेश जारी

08.05.23| केशकाल नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव के बाद कांग्रेस के 4 पार्षद निष्कासित कर दिए गए हैं। पार्षदों को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। कांग्रेस के खिलाफ मतदान करने पर कार्रवाई हुई है। पीसीसी प्रभारी महामंत्री रवि घोष ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

वहीं नगर पंचायत केशकाल में आज हुए अविश्वास प्रस्ताव में आखिरकार कांग्रेस के अध्यक्ष रोशन जमीर खान की कुर्सी बच गई है। अध्यक्ष के पक्ष में 7 पार्षदों ने मतदान किया है। जबकि उपाध्यक्ष पद हेतु अभी भी मतदान होना बाकी है। इस फैसले के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बता दें कि केशकाल नगर पंचायत में कांग्रेसी पार्षदों के द्वारा ही कांग्रेस के ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने से नगर का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ था, हालांकि नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान व उपाध्यक्ष बिहारीलाल शोरी ने इस अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर पांच बिंदुओं की शिकायत की थी। जिस पर न्यायालय ने कोंडागांव कलेक्टर को सभी बिंदुओं की जांच के निर्देश दिए थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button