राज्य समाचार

डिप्टी सीएम शर्मा के प्रयासों से बोड़ला किसानों को मिली 61 लाख की सहायता राशि

Spread the love

कवर्ध (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से बोड़ला विकासखंड के किसानों को बड़ी राहत मिली है। ओला वृष्टि के कारण चना फसल में हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए 895 किसानों को आरबीसी 6-4 के तहत 61 लाख 1 हजार 250 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गंगाबाई लोकचंद साहू ने ग्राम कांपा, तारों, टुकड़ा ढ़ोंगईटोला प्लांट और खैरबाना कला के किसानों की समस्याओं से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया था। किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शर्मा ने त्वरित कार्रवाई कर मुआवजा स्वीकृत करवाया।

बोड़ला विकासखंड के ग्राम खैरबाना कला के 215 किसानों को 29 लाख 57 हजार 669 रुपए, तारों के 188 किसानों को 9 लाख 72 हजार 146 रुपए, ढोंगईटोला प्लांट के 124 किसानों को 6 लाख 44 हजार 986 रुपए और कांपा 368 किसानों को 15 लाख 26 हजार 449 रुपए किसानों के खातों में सीधे मुआवजा राशि हस्तांतरित कर दी गई है, जिससे किसानों को तत्काल राहत मिली है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों के दुख-दर्द को समझती है और उनकी हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गंगाबाई लोकचंद साहू ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को समय पर राहत मिलना एक सराहनीय कदम है और इससे किसानों का विश्वास सरकार में और मजबूत हुआ है।

किसानों ने जताया आभार
क्षेत्र के किसानों ने त्वरित राहत कार्य के लिए उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है और आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी इसी तरह उनके हितों की रक्षा की जाएगी।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button