राज्य समाचार

नक्सलियों ने बिछाए थे लैंड माइन, आसमानी ताकत ने बचा ली जवानों की जान

Spread the love

बलरामपुर। सामरी क्षेत्र में नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए 50 से ज्यादा आईईडी प्लांट किए थे, लेकिन नक्सलियों के मंसूबों पर आकाशीय बिजली ने पानी फेर दिया। बिजली गिरने से एक के बाद एक 50 से ज्यादा आईईडी ब्लास्ट हो गए। वहीं ब्लास्ट की सूचना पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने सर्चिंग शुरू कर दी है। ये ब्लास्ट सामरी क्षेत्र के चुनचुना पुंदाग एरिया के जंगल में हुए हैं, जहां नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लैंडमाइन बिछा रखी थी, लेकिन शनिवार रात मौसम बिगड़ा और बिजली गिरने से लैंड माइन में ब्लास्ट होने शुरू हो गए. ब्लास्ट जंगल में हुए हैं, लिहाजा किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। दरअसल, सरगुजा के बलरामपुर जिले के इस क्षेत्र में नक्सली सक्रिय रहते हैं। हालांकि कोई भी हताहत नहीं हुआ है। विस्फोट से कच्ची सड़क पर एक लाइन से छोटे-छोटे गड्ढे हो गए हैं। चुनचुना और पुंदाग वो क्षेत्र हैं, जो झारखंड से लगे हुए हैं लिहाजा यहां झारखंड के नक्सलियों द्वारा वारदातों को अंजाम दिया जाता है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button