राजनीतीराष्ट्रीय खबरें

देश के लिए जान हाज़िर, घर पर हमले को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपने आधिकारिक आवास के बाहर हुई तोड़फोड़ पहली प्रतिक्रिया दी है. सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर हमले के बाद सियासत गरमाई हुई है. हमले को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर निशाना साधा है. अब इस घटना पर सीएम केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि केजरीवाल इमपॉर्टेंट नहीं है. मैं बहुत छोटा आदमी हूं, देश के लिए जान भी हाजिर है, लेकिन ऐसी गुंडागर्दी से देश आगे नहीं बढ़ने वाला.

केजरीवाल ने कहा, अगर बीजेपी जैसी देश की बड़ी पार्टी गुंडागर्दी करेगी, तो युवाओं में गलत संदेश जाएगा. उन्होंने कहा, केजरीवाल इम्पोर्टेन्ट नहीं है, देश के लिए जान भी हाजिर है, हमें मिलकर देश को आगे बढ़ाना है, हमने झगड़े में 75 साल खराब कर दिए.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली के सीएम के आवास के बाहर तोड़फोड़ हुई और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि इसमें बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल थे. उधर, ग्रेटर कैलाश से आप विधायक सौरभ भारद्वाज इस मामले की जांच के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गए हैं. उन्होंने अदालत से मांग की है कि इस मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन हो और जांच जल्दी की जाए ताकि सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ ना हो.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button