राज्य समाचार

कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची, 36 जिलों में नए चेहरे आएंगे

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से इंतजार की जा रही जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट अब जल्द जारी होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, 14 नवंबर के बाद कभी भी जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी जाएगी।

किस जिले से कौन हैं दावेदारी की रेस में आगे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांग्रेस संगठन में जिलाध्यक्षों की दौड़ में कई नामों की चर्चा है-

रायपुर शहर: सुबोध हरितवाल, कुमार मेनन, विनोद तिवारी

रायपुर ग्रामीण: प्रवीण साहू, उधोराम वर्मा, भावेश बघेल

कोरबा शहर: नत्थू, पालू राम

रायपुर नौकरी अवसर

कोरबा ग्रामीण: मनोज

खैरागढ़: सुनील, अशोक साहू, हेमंत वैष्णव, रंजीत चंदेल

धमतरी: निशू, तारणी, पंकज महावर

बड़े बदलाव की तैयारी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन में इस बार बड़ा फेरबदल भी देखने को मिलेगा। पार्टी के 41 जिलाध्यक्षों में से केवल 5 पदाधिकारियों को दोबारा मौका मिल सकता है। ये वही हैं जिनकी नियुक्ति करीब छह महीने पहले की गई थी। हालांकि, कई जिलों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, इसलिए उनमें बदलाव तय माना जा रहा है।

बाकी 36 जिलों में नए चेहरे सामने आएंगे। कांग्रेस इस बार ‘परफॉर्मेंस बेस्ड सिस्टम’ अपना रही है, जिसके तहत हर छह महीने में जिलाध्यक्षों के काम की समीक्षा होगी। दुर्ग, पाटन, सरगुजा, अंबिकापुर और बलरामपुर के जिलाध्यक्ष दोबारा बनाए जा सकते हैं।

लागू होगा ‘उदयपुर फॉर्मूला’

कांग्रेस संगठन इस बार ‘एक व्यक्ति, एक पद’ नीति को सख्ती से लागू करने जा रही है। उदयपुर चिंतन शिविर में तय किए गए इस फॉर्मूले के अनुसार, अब एक नेता को केवल एक ही जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही पार्टी युवाओं, महिलाओं और पिछड़े वर्गों को प्राथमिकता देने की तैयारी में है।

नए जिलाध्यक्षों के चयन में ये मानक रहेंगे:

50% टिकट 50 वर्ष से कम उम्र के नेताओं को
40% भागीदारी महिलाओं को
पिछड़ा वर्ग और सामाजिक नेतृत्व को प्राथमिकता
नई जिलाध्यक्षों की लिस्ट के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस का चेहरा बदलने की तैयारी पूरी है,अब बस आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button