राज्य समाचार

नीति आयोग की बैठक कल, मुख्यमंत्री जाएंगे दिल्ली

Spread the love

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। 15 जून को होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 14 जून को दोपहर 2.50 बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे यहां से छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे।
पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक होगी। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में जल प्रबंधन, कृषि और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। परिषद नीति आयोग की शीर्ष निकाय है। इसमें सभी मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री तथा वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार संचालन परिषद महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकती है। इसमें जल प्रबंधन, कृषि और पिछड़ा जिला विकास कार्यक्रम से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। इसके साथ परिषद झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे नक्सल प्रभावित राज्यों के जिलों में सुरक्षा मुद्दों पर भी विचार करेगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button