करियरराज्य समाचार

अधिकारी को गाली देते मंत्री जयसिंह अग्रवाल का वीडियो हुआ वाइरल, इधर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने भी एक वीडियो किया जारी ….

कोरबा – चुनाव के समय हमेशा नए पुराने वीडियो सामने आते रहे है। एक ऐसा ही वीडियो कम ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वाइरल हो रहा है। ऑडियों में मंत्री जयसिंह अग्रवाल व एक रेंजर की कथित बातचीत है जिसमें वो बडे ही तल्ख लहजे में रेंजर को गाली देते उनके साथ मारपीट की बात कह रहे है।

दो साल पहले भी यही ऑडियों वाइरल हुआ है जिसमें दावा किया गया था कि सतनामी समाज से आने वाले रेंजर लक्ष्मण पात्रे के मंत्री को न पहचान पाने के कारण मंत्री तिलमिला गए थे और आक्रोश में आकर उन्होने गाली देते फोन पर ही मारपीट की बात कह दी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
राजस्व मंत्री के का अनोखा अंदाज खूब हो रहा वायरल

वहीं एक साल पहले निरीक्षण पर निकले मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एक एसडीएम और एडीएम से बदतमिजी भरे लहजे में बातचीत की थी जिसको लेकर वो काफी चर्चा में रहे थे। इक्तेफाक से वो भी एक ही समाज विशेष से आते है। हम आपको वो वाइरल वीडियो दिखाते है लेकिन हमारा न्यूज नेटवर्क इस वाइरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button