राज्य समाचार

स्कूलों में अवकाश अब 23 जून तक शासन ने किया जारी आदेश

रायपुर(राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी आदेश के तहत स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन करते हुए इसे 23 जून तक बढ़ा दिया गया है। शासन द्वारा भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश शासकीय एवं अशासकीय दोनों प्रकार के विद्यालयों में लागू होगा और शिक्षकों के अवकाश के संबंध में जारी आदेश (3 मई 2019) यथावत रहेगा।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में जारी आदेश के तहत ग्रीष्मकालीन अवकाश एक मई से 15 जून तक निर्धारित किया गया था।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button