राज्य समाचार

निकाय चुनाव को लेकर मतदाता 2 सितंबर तक जुड़वाा सकेंगे नाम

14 अक्टबर को होगा अंतिम प्रकाशन निकाय चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू

Spread the love

रायपुर। पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसे लेकर मतदाता सूची तैयार किए जाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों में चुनाव को लेकर मतदाता सूची तैयारी करने कार्यक्रम जारी किया है।
राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से बुधवार को इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया। दो चरणों में मतदाता सूची तैयार करने सहित अन्य प्रक्रिया के लिए तय किए गए हैं। इसका बाकायदा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। प्रदेश के 154 नगर पालिकाओं के वार्डोकर परिसीमन पूरा करने के बाद 10 नगर निगम, 39 नगर पालिका परिषद और 105 नगर पंचायतोंं में आम निर्वाचन कराने के लिए फोटो युक्त मतदाता परिचय पत्र तैयार करने के लिए जारी कार्यक्रम कर दिया गया है। 1 जनवारी 2019 के आधार पर मतदाता सूची तैयार की जाएगी। उसके अनुसार 29 जुलाई से मतदाता सूची में नाम जोडऩे का कार्य 2 सितंम्बर तक चलेगा। 6 सितंम्बर को प्रारंभिक प्रकाशन के बाद 16 सितंम्बर तकम दावा आपत्ति लिए जाएंगे। 21 सिंतंम्बर तक दावे आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। 26 सितंम्बर तक इसमें अपिल कलेक्टर /अपर कलेक्टर के पास किया जा सकता है। इसका निराकरण 30 सितंम्बर तक किया जाएगा। 4 अक्टूबर तक चेक लिस्ट तैयार की जाएगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 अक्टूबर तक की जाएगी। वहीं राजनीतिक दलों ने इसको लेकर अब अपनी तैयारी भी शुरु कर दी है। सभी नेता वार्डों में सक्रिय हो गए हैं।
1 जनवरी की स्थिति में 18 वर्ष वाले वोट्र्स डाल सकेंगे वोट
इस बार होने वाले निकाय चुनाव में 1 जनवरी 2019 की स्थिति में 18 वर्ष पूरी कर चुके व्यक्ति ही वोट डाल सकेंगे। बशर्ते उनका मतदाता सूची में नाम होना चाहिए और उसे मतदाता परिचय पत्र जारी हुआ है। इसे लेकर नाम जोडऩे व आवश्यक संशोधन किए जाने को लेकर सभी मतदान केंद्रों में इसे लेकर जल्द ही शिविर भी लगाए जाएंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button