15/04/2026

सड़क हादसे में आरक्षक की मौत

0

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कोरबा में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में आरक्षक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, आरक्षक नाइट ड्यूटी के लिए थाना जा रहा था। इस दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। वह बहुत देर तक लहुलुहान होकर सड़क पर पड़ा रहा। 112 की टीम मौके पर पहुंची और अस्तपताल लेकर गई जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नाइट शिफ्ट में जा रहा था थाना
मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक भूपेंद्र कंवर दीपका थाना में पदस्थ था। शुक्रवार को रात वह नाइट शिफ्ट में थाना जा रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। मृतक कटघोरा का रहने वाला था। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News